मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

डीपीएल सीजन-3: पहली जीत के लक्ष्य के साथ सोमवार को मैदान में उतरेगी पुरानी दिल्ली-6

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन156 बार पढ़ा गया
डीपीएल सीजन-3: पहली जीत के लक्ष्य के साथ सोमवार को मैदान में उतरेगी पुरानी दिल्ली-6

नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-3 में अपने पहले मैच में हार झेलने के बाद पुरानी दिल्ली-6 सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्ट दिल्ली लायंस का सामना करते हुए वापसी करने की कोशिश करेगी। मैच से पहले टीम के कप्तान अनुज रावत ने कहा कि टीम जीत की राह पर लौटने के लिए तैयार है।टूर्नामेंट के पहले हाई-स्कोरिंग मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स से चार विकेट से हारने के बावजूद पुरानी दिल्ली 6 को कई सकारात्मक बातें सीखने को मिलीं, जिनमें सबसे खास कप्तान अनुज रावत की शानदार नाबाद शतकीय पारी थी। पहले मैच में जब टीम का स्कोर 30/3 था, तब कप्तान अनुज ने दबाव में पारी संभाली और देव लाकरा के साथ मिलकर 132 रनों की साझेदारी की, जिससे पुरानी दिल्ली 6 ने 202/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि नतीजा उनके पक्ष में नहीं रहा और सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने छह विकेट पर 204 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।अब पुरानी दिल्ली 6 अपने अगले मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी और टीम पहले मैच से मिली सकारात्मक चीजों को आगे बढ़ाना चाहेगी।सोमवार के मैच से पहले टीम के कप्तान अनुज रावत ने कहा कि टीम ने जल्दी ही अपना ध्यान अगली चुनौती पर लगा लिया है और जीत की राह पर लौटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत रूप से मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं और शतक लगाना हमेशा खास होता है। बेशक, अगर टीम मैच जीत जाती तो और भी अच्छा लगता, क्योंकि आखिर में टीम की सफलता ही सबसे ज्यादा मायने रखती है। अच्छी बात यह है कि मैं अच्छी लय में हूं और इस फॉर्म को अगले मैच में भी बरकरार रखना चाहता हूं।"कप्तान ने आगे कहा, "ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक है और सभी का मानना है कि हमने पहले मैच में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। उस मैच से कई सकारात्मक बातें सीखने को मिलीं और हमने उन क्षेत्रों पर काम किया है जिनमें सुधार की गुंजाइश थी। हमारा ध्यान वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ होने वाले मैच पर पूरी तरह केंद्रित है और एक मजबूत ऑलराउंड प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। हमारा लक्ष्य सीधा निडर होकर क्रिकेट खेलना और इस सीजन में अपनी पहली जीत हासिल करना है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर