मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 2:59 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल: मतगणना मंगलवार काे,थ्री लेयर सुरक्षा में स्ट्रांग रूम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन76 बार पढ़ा गया
कैथल: मतगणना मंगलवार काे,थ्री लेयर सुरक्षा में स्ट्रांग रूम

कैथल। कैथल में वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। इसके लिए सोमवार को रिहर्सल भी होगी। शहर के चार स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन रखी गई है। जिन्हें सुरक्षित करने के लिए थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती कि पहली लेयर में आइटीबीपी, दूसरी में आर्म्ड फोर्स और तीसरी लेयर में हरियाणा पुलिस के जवान हैं।साथ ही हर स्ट्रॉन्ग रूम पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना केंद्र आईजी कॉलेज की अलग-अलग भवन में बनाए गए हैं। वहीं कैथल विधानसभा क्षेत्र का स्ट्रॉन्ग रूम आरकेएसडी कॉलेज में बनाया गया है। इसी प्रकार कलायत विधानसभा का स्ट्रॉन्ग रूम आरकेएसडी स्कूल में बनाया गया है। इन स्थानों पर सुरक्षात्मक दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों, सिक्योरिटी फोर्स के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम का थ्री-टायर सिक्योरिटी सिस्टम किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि 8 अक्तूबर को सुबह मतगणना करवाई जाएगी। इसके लिए सोमवार को रिहर्सल कराई जाएगी। काउंटिंग के दौरान भी मतगणना केंद्रों के अंदर केवल निर्वाचन विभाग की ओर से प्राधिकृत कर्मचारी, अधिकारी, उम्मीदवार व उनके काऊंटिंग एजेंट ही प्रवेश कर सकते हैं। किसी आम आदमी को मतगणना केंद्र में आने की अनुमति नहीं होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतगणना की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके लिए चाक-चौबंद तैयारियां की जा रही हैं। स्ट्रॉन्ग रूम के परिसर तक आने और जाने वालों के लिए लॉग बुक लगाई गई है।53 उम्मीदवारों की हार जीत का होगा फैसलाचारों विधानसभा गुहला, कैथल, कलायत, पूंडरी क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कुल 53 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद है। जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 5 लाख 96 हजार 541 वोट पोल हुए हैं। जिनकी मतगणना मंगलवार को की जाएगी। जिला कैथल में 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा गुहला में लगभग 69.29 प्रतिशत, विधानसभा कैथल में लगभग 75.04 प्रतिशत, कलायत विधानसभा में लगभग 74.34 व पूंडरी विधानसभा में लगभग 70.12 प्रतिशत मतदान हु

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर