मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:50 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के श्री ओंकारेश्वर धाम मंदिर त्रिवेणीपुरम का प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

13 जनवरी राजधानी रांची के बूटी मोड़ के पास त्रिवेणीपुरम स्थित

श्री ओंकारेश्वर धाम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। मंदिर में भगवान

शंकर सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को

होगी। इसके लिए श्री ओंकारेश्वर धाम मंदिर त्रिवेणीपुरम परिसर में 20 जनवरी

से 22 जनवरी 2024 तक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने बताया कि हम बड़े

हर्ष के साथ शहरवासियों को सूचित कर रहे हैं कि हमारी त्रिवेणीपुरम

सोसाइटी में श्री ओंकारेश्वर धाम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह व

महायज्ञ 20 से 22 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत 20 जनवरी को भव्य शोभायात्रा

निकालकर कलश जलभरी कार्यक्रम होगा, जिसमें सोसाइटी की महिलाएं कलश यात्रा

में शामिल होंगी।

इसके बाद तीनों दिन पूजन, अनुष्ठान, कथा-प्रवचन,

महायज्ञ, सामूहिक महाआरती, जागरण व भंडारा सहित अन्य धार्मिक आयोजन होंगे।

मंदिर में मुख्य रूप ओंकारेश्वर शिवलिंग व नंदी भगवान स्थापित होंगे। इनके

अलावा श्रीगणेश, श्रीकार्तिकेय, मां पार्वती, राम दरबार, मां दुर्गा, शीतला

माता, राधाकृष्ण, सूर्यदेव, व पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमाएं भी स्थापित

होंगी। 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद से दिन के दो बजे

से भव्य भंडारा का आयोजन होगा, जिसमें शहर के सारे भक्तजन आमंत्रित रहेंगे।

22 जनवरी को ही शाम सात बजे सामूहिक दीप आरती होगी और इसके बाद रात 11 बजे

तक भक्ति जागरण का कार्यक्रम होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर