मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 12:54 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन9 बार पढ़ा गया
बिहार विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा

पटना,। बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार हमलावर है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन के अंदर और कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानमंडल परिसर में विपक्ष सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर घेरने की कोशिश की। इस क्रम में मंगलवार को कांग्रेस विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के विधायक हाथों में पुतला लेकर पहुंचे और सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर विफलता का आरोप लगाया। कांग्रेस के विधायकों ने पुतले को चूड़ियां भी पहना रखी थीं। प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि बिहार में कानून का राज समाप्त हो चुका है। जहानाबाद की बेटी की पटना के छात्रावास में मौत हो गई, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला और फिर दरभंगा में एक अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि यह बिहार सरकार का पुतला है, जिसमें जो कागज चिपकाए गए हैं, उनमें हाल की आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में दुष्कर्म, हत्या और छेड़खानी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद सरकार ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है।

अपराधियों को सही समय पर सजा नहीं हो रही है, जिस कारण उनमें कानून के प्रति भय उत्पन्न नहीं हो रहा है।

कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की और कहा कि कांग्रेस की मांग है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था पर तत्काल नियंत्रण करे। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए सरकार संवेदनशील बनकर प्रभावी कदम उठाए।

जब विपक्ष मामले को उठा रहा है तो उसकी फाइल खोली जा रही है।

बता दें कि सोमवार को विधान परिषद में कानून व्यवस्था को लेकर ही जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था, जिसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक भी हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर