मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:42 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, छात्रसंघ चुनाव करवाने सहित कई मुद्दों पर की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, छात्रसंघ चुनाव करवाने सहित कई मुद्दों पर की बात

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रसंघ चुनाव सहित कई मुद्दों पर बात की। सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान विस्तार से विभिन्न ज्वलंत विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने, छात्र संघ चुनाव करवाने, उपनल कर्मचारियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन की जगह उनके समायोजन के लिए नीति बनाने और अशासकीय महाविद्यालयों के साथ सौतेला बर्ताव बंद हो और तत्काल नियुक्तियों पर लगी रोक हटाए जाने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वाशन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर