कांग्रेस के झारखंड प्रभारी दो जनवरी को आयेंगे रांची
रांची,
31 दिसंबर कांग्रेस के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर
अपने दो दिवसीय दौरे पर दो जनवरी को रांची पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर
कांग्रेस नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन
में झारखंड प्रभारी का अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम होगा। फिर झारखंड
प्रभारी जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ कांग्रेस भवन में बैठक
करेंगे।
इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अमूल्य
नीरज खलखो ने बताया कि झारखंड प्रभारी तीन जनवरी को कांग्रेस भवन में
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर्स
कमिटी झारखंड प्रदेश के साथ बैठक और लोकसभा प्रभारियों एवं संयोजकों के साथ
कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रभारी
बोर्ड निगम के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ भी बैठक करेंगे।




