मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर में स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति पर कांग्रेस का हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन7 बार पढ़ा गया
जबलपुर में स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति पर कांग्रेस का हंगामा

भोपाल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा में जबलपुर में एक स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति का मामला गूंजा। कांग्रेस का आरोप है कि संबंधित अधिकारी की शैक्षणिक योग्यता फर्जी है, उसके बाद भी वह अधिकारी कार्यरत है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर विधानसभा और बाहर जमकर हंगामा किया। साथ ही सरकार पर नियम विरुद्ध नियुक्तियां करने का आरोप लगाया।

राज्य विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इस सत्र के दौरान मंगलवार को कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से जबलपुर स्थित विक्टोरिया हॉस्पिटल में पदस्थ एक अधिकारी की शैक्षणिक योग्यता को फर्जी करार देते हुए मामला सदन में उठाया। इस मामले पर कांग्रेस ने राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया।

कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया का कहना है कि जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में पदस्थ अधिकारी को लेकर पूर्व में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री द्वारा भी शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी होने की पुष्टि किए जाने के बाद भी उपमुख्यमंत्री राजेंद्र कुमार शुक्ला ने इसे नकारते हुए जांच रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारी की डिग्री को फर्जी नहीं बताया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री जानबूझकर इस मामले में कार्रवाई नहीं करना चाहते, क्योंकि संभवतः संबंधित अधिकारी को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में सदन से वॉक आउट कर दिया और मांग की कि ऐसे संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर जमकर नारेबाजी की और सरकार पर गलत तरीके से नौकरी हासिल करने वाले अधिकारी को सरकार का संरक्षण होने का आरोप लगाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर