मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 3:51 · नई दिल्ली संस्करण

एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में जमकर हंगामा, पकड़ा गया फर्जी वोटर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन90 बार पढ़ा गया
एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में जमकर हंगामा, पकड़ा गया फर्जी वोटर

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव के दौरान शुक्रवार को माहौल गरमा गया। चुनावी जुलूस के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।जानकारी के अनुसार, नैनीताल रोड पर जुलूस निकालते समय एबीवीपी और एनएसयूआई समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट भी आई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों के समर्थकों को हटाकर मामले को शांत कराया।कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने अपील की है कि छात्र चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव में 13,978 मतदाता हैं। छात्रसंघ चुनाव में मतदान शुरू होते ही फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है। मतदान शुरू होते ही फर्जी वोटर पकड़ा गया।एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी कमल बोरा की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने जांच की तो छात्र का आई कार्ड फर्जी निकला। जांच में आई कार्ड नकली पाए जाने पर कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया। चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अब हर मतदाता का आई-कार्ड स्कैन कर सत्यापन शुरू कर दिया है।कॉलेज प्रशासन का कहना है कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। वहीं एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी कमल बोरा का कहना है कि यदि चुनाव में धांधली हुई तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे।सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान का कहना है कि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी फर्जी मतदान पर भी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर