मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:31 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप तेज, 11 जिलों में यलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन54 बार पढ़ा गया
राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप तेज, 11 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में आगामी तीन से चार दिनों तक तेज ठंड और शीतलहर की संभावना जताते हुए उत्तर-पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जबकि ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम कड़ाके की सर्दी महसूस की गई। ग्रामीण इलाकों में पाला जमने की शुरुआत हो गई है।मौसम विभाग के अनुसार सीकर, जयपुर और नागौर समेत कई शहरों में बीते दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को सीकर जिले के कुछ क्षेत्रों में बर्फ की पतली परत जमने की सूचना मिली, वहीं जैसलमेर में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा।शेखावाटी अंचल के सीकर, चूरू और झुंझुनूं के साथ नागौर, अलवर, करौली, धौलपुर और भरतपुर जिलों में शीतलहर का असर अधिक देखा गया। बीते 24 घंटों के दौरान बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर सहित आसपास के जिलों में ऊंचाई पर हल्के बादल छाए रहे, जबकि सीकर, जयपुर, झुंझुनूं और अलवर में दिन के समय भी ठंडी हवाएं चलती रहीं।प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर, सीकर, गंगानगर और नागौर के ग्रामीण क्षेत्रों में गलन भरी सर्दी रही और खेतों में ओस की बूंदें जम गईं। गुरुवार को जयपुर समेत कई शहरों में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, नागौर 1.9, सीकर 3, कोटा 8.2, बारां 5.8, फतेहपुर 1.6 और करौली में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।ठंडी हवाओं का असर दिन में भी बना रहा। तेज धूप के बावजूद राहत नहीं मिली और प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया, जबकि जयपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर