मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 9:45 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जीएसटी परिषद के फैसले पर किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन73 बार पढ़ा गया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जीएसटी परिषद के फैसले पर किया स्वागत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जीएसटी परिषद के हाल ही में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधारों की जो घोषणा की गई थी, उसी दिशा में यह कदम देश की कर व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है।मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित जीएसटी परिषद की बैठक में 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत जीएसटी स्लैब को समाप्त करने का जो निर्णय लिया गया है, वह ऐतिहासिक है। उनके अनुसार यह अभूतपूर्व फैसला कर व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा जनहितैषी बनाएगा।भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस निर्णय से आमजन, किसानों, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों (MSME), मध्यमवर्गीय परिवारों, महिलाओं और युवाओं सभी को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न केवल उपभोक्ताओं पर कर का बोझ कम होगा, बल्कि छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और व्यापार को नई दिशा प्राप्त होगी।मुख्यमंत्री ने इस जनकल्याणकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर