मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 10:02 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में 120 करोड़ की लागत से निर्मित कन्वेंशन सेंटर का किया लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया

पटना,। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पश्चिमी चंपारण

जिले के वाल्मीकिनगर में 120 करोड़ की लागत से निर्मित अंतरराष्ट्रीय

कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। साथ ही परिसर में स्थापित महर्षि

वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण कर वहां पौधरोपण भी किया।

मुख्यमंत्री

भारी बारिश के बीच प.चम्पारण के वाल्मिकिनगर पहुंचे। उन्होंने 120 करोड़

की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर के साथ अतिथि गृह का लोकार्पण

किया। उनके साथ भवन निर्माण मंत्री जयंत राज और जल संसाधन मंत्री विजय

चौधरी भी मौजूद रहे। कन्वेशन सेंटर परिसर में महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा

का अनावरण भी किया गया। नीतीश कुमार ने कन्वेशन सेंटर का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कन्वेंशन सेंटर के निर्माण में कुशल

मानिटरिंग करने व गुणवत्ता पूर्ण काम करने के लिये डीएम, एसडीएम और संवेदक

को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के बाद वे पटना के लिए

रवाना हो गए। बताया जाता है कि सीएम नीतीश पटना आने के बाद दिल्ली के लिए

भी रवाना हो सकते हैं। क्योंकि, 29 जून को दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय

कार्यकारिणी की बैठक होनी है।

उल्लेखनीय है कि 06 मई, 2022

को मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का वर्चुअल शिलान्यास

किया था। कुल 25 एकड़ में निर्मित कन्वेंशन सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से

लैस है। इसका निर्माण 120 करोड़ की लागत से किया गया है। कन्वेंशन सेंटर की

क्षमता 500 लोगों की है।

कन्वेंशन सेंटर में बहुउद्देशीय सभागार,

आधुनिक ऑडियो और वीडियो उपकरण लगाए गए हैं। पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था

की गई है। पूरे भवन को भूकंप रोधी बनाया गया है। साथ ही कन्वेंशन सेंटर में

बराज के किनारे 100 कमरों का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अतिथि गृह भी बना

है। सबसे बड़ी बात है कि यहां ठहरने वाले पर्यटक कमरों से ही जल, जंगल और

पहाड़ का दीदार कर सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर