मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 5:05 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान: पहली से 8वीं तक के 40 लाख बच्चों की होगी परीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन69 बार पढ़ा गया
मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान: पहली से 8वीं तक के 40 लाख बच्चों की होगी परीक्षा

जयपुर शिक्षा विभाग की ओर से पहली से आठवीं तक के बच्चों की तीन विषयों की कमियों का पता लगाने के लिए अब मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (एमएसआरए) चलाया जाएगा। पूर्व कक्षा दक्षता आधारित यह आकलन हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों का होगा। इसकी परीक्षा 21 से 22 जनवरी तक होगी। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा के आयोजन का जिम्मा पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर को सौंपा गया है।यह परीक्षा 33 जिलों के आधार पर होगी। प्रश्न पत्र भी इसी तरह से वितरित होंगे। इस परीक्षा में विद्यार्थी जिस कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं उससे पहले वाली कक्षाओं से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। ताकि, बच्चों की पिछली कक्षा की कमियों का पता चल सके और उन्हें दूर करने के लिए विशेष प्रयास किया जा सके। पंजीयक नरेंद्र कुमार सोनी की ओर से जारी आदेश के अनुसार परीक्षा के बाद संबंधित शिक्षकों को शाला दर्पण शिक्षक एप पर उत्तर पत्रक स्केन करके अपलोड करने होंगे।स्केन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी रखी गई है। अभियान में तीसरी से आठवीं कक्षा तक के करीब 40 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। तीसरी से आठवीं कक्षा के बच्चों की तीन विषयों की कमजोरी का पता करने के लिए यह परीक्षा होगी। इसमें प्रश्न पत्र हल करने की अवधि एक घंटा रहेगा। प्रत्येक विषय के पेपर में 20 सवाल होंगे।कक्षा 3 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रश्न पत्र और उत्तर पत्रक एक ही पृष्ठ पर होंगे, जबकि छठी से आठवीं तक के प्रश्न पत्र और उत्तर पत्रक अलग-अलग होंगे। प्रश्न पत्र व उत्तर पत्रक पर रफ कार्य करने पर पाबंदी रहेगी।प्रत्येक सवाल के लिए चार विकल्प होंगे। गणित विषय का पेपर द्विभाषी रूप में होगा। पिछले अभियान का नया नाम पिछली कांग्रेस सरकार के समय यह परीक्षा राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम (आरकेएसएमबीके) नाम से आयोजित की जा रही थी। अब इसका ही नाम बदलकर मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (एमएसआरए) कर दिया गया है। कई शिक्षक संगठन आरकेएसएमबीके को बंद करने की मांग कर रहे थे। लेकिन, विभाग ने बंद करने की बजाय इसका नाम ही बदल दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर