मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:00 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को द्वारका विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई, जिनका उद्देश्य नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक स्वरूप देना है।

इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक प्रद्युम्न राजपूत उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ‘विकसित दिल्ली’ के विजन को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य केवल बड़ी योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि हर कॉलोनी, हर मोहल्ले, हर वर्ग और हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार इतने बड़े स्तर पर प्रत्येक विधानसभा में विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि द्वारका विधानसभा में लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है, जबकि इसके अतिरिक्त भी क्षेत्र को विभिन्न परियोजनाओं के लिए विशेष बजट दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि द्वारका क्षेत्र को 6200 करोड़ रुपये की लागत वाली नई मेट्रो परियोजना का लाभ मिलेगा, जिसके अंतर्गत फेज-5 के तहत नए कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय मेट्रो परियोजनाएं रुक गई थीं क्योंकि दिल्ली सरकार अपनी हिस्सेदारी तक समय पर नहीं दे पा रही थी, जबकि हमारी सरकार ने मेट्रो विस्तार के लिए 10,000 करोड़ रुपये जारी कर विकास कार्यों को गति दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद अनधिकृत कॉलोनियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी तेजी से कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित रजिस्ट्री और नियमितीकरण की समस्याओं का समाधान किया गया है ताकि लोगों को अपने घरों पर वैध अधिकार मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में दिल्ली की स्थिति अत्यंत खराब हो गई थी। कई क्षेत्रों में पीने के पानी, सीवर, सड़क और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। वर्तमान सरकार ने एक वर्ष के भीतर इन समस्याओं के समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जहां पानी की पाइपलाइन नहीं थी, वहां पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जहां सीवर लाइन नहीं थी, वहां सीवर नेटवर्क तैयार किया जा रहा है और जहां सड़क व नालियां नहीं थीं, वहां तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

द्वारका विधानसभा क्षेत्र में जिन परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया, उनमें मुख्य रूप से विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत एवं नए सड़क निर्माण कार्य, चौपालों का नवीनीकरण व आधुनिकीकरण, ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए व्यापक कार्य, पार्कों का सौंदर्यीकरण एवं हरित विकास, नई सीवर पाइप लाइन बिछाने का कार्य, विभिन्न कॉलोनियों में ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, पुराने बिजली केबलों का बदलाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जलभराव, खराब सड़कों, सीवर ओवरफ्लो और बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर