मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:37 · नई दिल्ली संस्करण

जगदलपुर : मुख्यमंत्री साय का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन101 बार पढ़ा गया
जगदलपुर : मुख्यमंत्री साय का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर सोमवार को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी पहुंचे। एयरपोर्ट पर बस्तर सांसद श महेश कश्यप,विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत किया गया। जगदलपुर स्थित जगतू माहरा बस्तर हाई स्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मुख्यमंत्री साय और विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री कश्यप, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल होंगे। हवाई अड्डे पर छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर निगम के एमआईसी के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, आईजी सुंदरराज पी., कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारियाें ने स्वागत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर