मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 10:43 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़: केंद्र की 'वीबी जीरामजी' से खुश धमतरी के मजदूर, किया सरकार का आभार व्यक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन106 बार पढ़ा गया
छत्तीसगढ़: केंद्र की 'वीबी जीरामजी' से खुश धमतरी के मजदूर, किया सरकार का आभार व्यक्त

धमतरी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मनरेगा योजना में अहम बदलाव किए हैं। जहां इस योजना का नाम बदलकर अब 'वीबी जीरामजी' किया गया है, वहीं अब ग्रामीण इलाकों में लोगों को 100 दिन के बजाय अब 125 दिन का रोजगार मिलेगा। केंद्र सरकार के इस कदम से छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मजदूर वर्ग के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

मजदूरों का कहना है कि केंद्र सरकार की इस पहल से उन्हें काफी फायदा होगा। गांव में ही उनको अब 125 दिनों तक रोजगार मिलेगा। साथ ही सात दिवस में भुगतान की गारंटी सुनिश्चित की गई है, जिससे उनके जीवन स्तर में काफी बदलाव आएगा। प्रदेश सरकार ने भी इसे मंजूरी दी है।

मनरेगा मजदूर विनीता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "केंद्र सरकार का नया कानून बहुत अच्छा है। पहले जहां 100 दिन का काम मिलता था, वह अब 125 दिन किया गया है, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। इसके लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद करती हैं।

डालू साहू ने कहा कि हम केंद्र सरकार के नए कानून से बहुत खुश हैं, क्योंकि इससे आय बढ़ी है और काम की गारंटी मिली है।

मजदूर संघ के अध्यक्ष नंद यादव ने कहा कि 'वीबी जीरामजी' कानून मजदूरों के हित में है। पिछले कानून की तुलना में नया कानून काफी बेहतर है। मजदूरों के लिए 100 दिन के बजाय 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है।

इस योजना के तहत मजदूरों को साप्ताहिक या अधिकतम 15 दिवस में मजदूरी का भुगतान किया जाएगा, जो सीधे मजदूरों को ऑनलाइन माध्यम से खाते में मिलेगा। इस तरह की योजना से मजदूरों की आय में वृद्धि होगी और परिवार मजबूत होगा।

कानूनी सलाहकार आरपी साहू ने बताया कि सरकार की नई योजना मजदूरों के लिए विशेष लाभकारी है। इस योजना के लिए मैं सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर