मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन27 बार पढ़ा गया
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रवाना होंगे। यह दौरा राज्य में निवेश, स्किल डेवलपमेंट और सुशासन के आधुनिक मॉडल को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसारआज गांधीनगर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गुजरात के मुख्यमंत्री से भेंट करेंगे। इस दौरान सीएम डैशबोर्ड, जनशिकायत प्रणाली और इन्वेस्ट गुजरात की निवेश नीतियों पर प्रस्तुतिकरण होगा।मुख्यमंत्री गांधीनगर स्थित नामटेक ग्लोबल स्किल कॉलेज का भ्रमण करेंगे, जहां वे अत्याधुनिक कौशल विकास प्रशिक्षण मॉडल का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा करेंगे और वहीं लंच करेंगे।इसके बाद अहमदाबाद से हेलिकॉप्टर द्वारा केवड़िया पहुंचकर मुख्यमंत्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण करेंगे और भारत पर्व 2025 तथा एकता प्रकाश पर्व में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम केवड़िया सर्किट हाउस में निर्धारित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर