मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:24 · नई दिल्ली संस्करण

उप राष्ट्रपति के आगमन पर ट्रैफिक व्यवस्था में हुआ परिवर्तन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया
उप राष्ट्रपति के आगमन पर ट्रैफिक व्यवस्था में हुआ परिवर्तन

-अब दस बजे के बजाय साढ़े 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे कुछ रास्तेपूर्वी चंपारण। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मोतिहारी आगमन को लेकर शहर के कई रुट को डायवर्ट किया गया है। प्रशासनिक तैयारी जोर शोर से की जा रही है। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।जिला प्रशासन द्धारा घोषित 10 बजे के बजाय अब 12 : 30 बजे अपराह्न से 4 बजे तक कचहरी से बलुआ फ्लाई ओवरब्रिज होते हुए नगर थाना चौक से स्टेशन रोड में पटेल चौक तक आमजनों के लिया यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान सिर्फ एम्बुलेंस या कोई इमरजेंसी वाहन को ही अनुमति दिया जाएगा। इसके लिए कई जगह ड्रॉप गेट व पर्किंग स्थल बनाया गया है।उप राष्ट्रपति का आगमन सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षान्त समारोह में हो रहा है , जिसको लेकर मुख्य कार्यक्रम राजा बाजार स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कचहरी चौक,बलुआ फ्लाईओवर ब्रिज , राय हरिशंकर शर्मा द्वार अगरवा , नगर थाना से मोतीझील रोड की ओर व पटेल चौक स्टेशन रोड पर ड्रॉप गेट बनाया गया है। इसके अलावे सर्किट हाउस के आस पास एवं मजूरहा की ओर जाने वाले सड़को पर भी यातातात नियम लागू किया गया है। पार्किंग के लिये समाहरणालय परिसर , सहित अन्य स्थलों को चिन्हित किया गया है। इस बाबत एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि यातायात नियम उलंघन करने वालो का फाइन कटेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर