मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:52 · नई दिल्ली संस्करण

चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन110 बार पढ़ा गया
चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

भागलपुर। भागलपुर शहर में इन दिनों जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा मंगलवार को भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कचहरी चौक से लेकर घंटाघर से होते हुए गिरधारी शाह हटिया और स्टेशन चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।पहले भी इन जगहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान दुकानदारों के द्वारा नाले के ऊपर दुकान लगाए जाने को लेकर दुकानदारों को चेतावनी के साथ-साथ उनसे फाइन भी वसूला गया। अतिक्रमण प्रभारी का कहना है कि यह अभियान लगातार चलेगा और आगे अगर कोई अतिक्रमण करता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान के दौरान काफी संख्या में पुरुष और महिला पुलिस बल मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर