मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:17 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य सभा में विपक्ष के नेता खरगे के बयान पर नाराज हुए सभापति धनखड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया

नई दिल्ली ।राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर उस समय बहुत नाराज हो गए, जब राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे अध्यक्ष की तरफ उंगली उठाकर यह कहने लगे कि ना तो आपने उन्हें बनाया और न जयराम रमेश और न कोई और। उन्होंने समीप के सीट पर बैठी सोनिया गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें सोनिया गांधी और जनता ने बनाया है।राज्य सभा में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे पर प्रतिक्रिया देते हुए सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आपको किसने बनाया है, यह तो आप समझिए। लेकिन आप हर बार कुर्सी के समीप आ जाते हैं। आप हर बार कुर्सी का अनादर नहीं कर सकते। आप अचानक खड़े हो जाते हैं और बिना सोचे कुछ भी बोल देते हैं।सभापति धनखड़ ने यह भी कहा कि इस देश, संसदीय लोकतंत्र और राज्य सभा की कार्यवाही के इतिहास में कभी भी अध्यक्ष की इतनी अवमानना नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे में बहुत सहन शक्ति है और मैं खून का घूंट पीकर रह सकता हूं। मैंने क्या क्या किया और कितना बर्दाश्त किया। आपके लिए विचार करने का समय है। उन्होंने कहा कि आपकी (मल्लिकार्जुन खरगे) गरिमा पर कई बार हमला किया गया। मैंने हमेशा और कई बार आपकी गरिमा की रक्षा करने की कोशिश की है फिर भी आप मेरी तरफ उंगली उठा रहे हैं।दरअसल, राज्य सभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी बोल रहे थे, तभी बीच में मल्लिकार्जुन खड़े हो गए। इस बीच पीछे से कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कुछ बोल दिया। तब सभापति ने कहा कि प्रथम पंक्ति में आप जैसा व्यक्ति है जिसके पास 56 साल का अनुभव है। उस व्यक्ति को जयराम रमेश टोकते हैं और मदद करने की कोशिश करते हैं। इस पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति पर टिप्पणी कर दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर