मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 6:42 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : उत्तर छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड , शीतलहर–कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन108 बार पढ़ा गया
बलरामपुर : उत्तर छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड , शीतलहर–कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन

बलरामपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शीतलहर और घने कोहरे की वापसी से ठंड ने लोगों को फिर से गर्म कपड़ों में सिमटने पर मजबूर कर दिया है। बलरामपुर जिले में गुरुवार की सुबह के वक्त छाया कोहरा और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।बलरामपुर जिले सहित उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जनवरी के तीसरे सप्ताह तक ठंड का असर लगभग खत्म हो गया था और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, लेकिन अंतिम सप्ताह में शीतलहर की दस्तक ने हालात बदल दिए हैं।सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो गई है, वहीं सर्द हवाओं के चलते आम जनजीवन पर भी असर पड़ा है। खासकर सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय ठंड का असर बने रहने की संभावना जताई जा रही है।उल्लेखनीय है कि, अचानक बढ़ी ठंड को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर