मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार कोई काम नहीं कर रही : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन80 बार पढ़ा गया

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को समस्तीपुर में अपनी आभार यात्रा के दौरान कहा कि केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार कोई काम नहीं कर रही है।अपनी आभार यात्रा की शुरुआत समस्तीपुर से करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजग गठबंधन पर निशाना साधा है।उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता संवाद कार्यकम से पहले समस्तीपुर परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार कोई काम नही कर रही है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार और सम्राट चौधरी द्वारा आभार यात्रा को ग्राहक खोजो यात्रा बताए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लोग और क्या बोलेंगे,,सिर्फ लालू जी और मुझको गाली देने का काम ही कर रहे है।तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू और भाजपा में यह होड़ मचा है कि हमलोगों को कौन कितना ज्यादा गाली दे सकता है। सब लोगो को पता है कि जो भी भाजपा का विरोध करता है उसके पीछे केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया जाता है, जबकि उनके साथ आ जाने पर सभी दोष मुक्त हो जाते है।तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भले उन्हें कम सीट मिला परन्तु वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर जिले में लोकसभा वाइज कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है।तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन वे चुप बैठे है।सीएम सिर्फ दो चार लोगों से घिरे हुए है।जाति आधारित गणना, आरक्षण में क्रीमीलेयर, वक्फ बोर्ड मुद्दे पर भी सीएम चुप हो गए है।तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव से बिल्कुल अलग परिणाम होने वाला है इसलिए वे कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारियों में जुट जाने की अपील करने निकले है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर