मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 1:56 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्य चुनाव आयुक्त ने नवनिर्वाचित सांसदों की सूची राष्ट्रपति को सौंपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी

मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू

करने के लिए नव-निर्वाचित सांसदों की सूची सौंपी। अब राष्ट्रपति नई सरकार

के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करेंगी।

राष्ट्रपति भवन के

अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951

की धारा 73 के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की एक प्रति

राष्ट्रपति को सौंपी, जिसमें 18वीं लोकसभा के हुए आम चुनावों के बाद लोक

सभा के लिए चुने गए सदस्यों के नाम शामिल हैं।

वहीं

राष्ट्रपति ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को मानव इतिहास की

सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया, चुनाव प्रक्रिया के सफल समापन पर बधाई

दी। पूरे देश की ओर से, उन्होंने चुनाव आयोग, उसके अधिकारियों और

कर्मचारियों, अभियान और मतदान के प्रबंधन और अधीक्षण में शामिल अन्य सरकारी

अधिकारियों और पुलिस और सुरक्षा कर्मियों, केंद्र और राज्य के लोगों के मत

की पवित्रता को बनाए रखने और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सफलतापूर्वक पूरा

करने के लिए अथक और लगन से काम करने के प्रयासों की सराहना की।

सबसे

बढ़कर, उन्होंने करोड़ों मतदाताओं की सराहना की, जिन्होंने इतनी बड़ी

संख्या में चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पूरी

तरह से हमारे संविधान और भारत की गहरी और अडिग लोकतांत्रिक परंपराओं के

अनुरूप है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को दिल्ली में

प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सर्वसम्मति से सबसे बड़े दल भारतीय

जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुनने का

प्रस्ताव पारित किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर