मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 5:05 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए चतुर्थ समयमान वेतनमान को कैबिनेट की मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन23 बार पढ़ा गया
मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए चतुर्थ समयमान वेतनमान को कैबिनेट की मंजूरी

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक शिक्षकों को चतुर्थ समयमान वेतनमान दिया जाएगा। सरकार की कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले से राज्य के लगभग सवा लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे।

राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि कैबिनेट की बैठक में शिक्षक वर्ग के शिक्षकों के लिए चतुर्थ समयमान वेतनमान को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है, जिससे सहायक शिक्षक, शिक्षक और नवीन संवर्ग के शिक्षकों को उसका लाभ मिलेगा। यह शिक्षकों के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है।

इस फैसले से समयमान वेतनमान से 322 करोड़ का भार सरकार पर आएगा।

जानकारों का कहना है कि सरकार के फैसले से राज्य के लगभग सवा लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे और उनके वेतन में 5000 रुपये प्रति माह तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वही संदीपनी विद्यालय को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ है। दूसरे चरण में 200 विद्यालय को कैबिनेट मंजूरी दी है। इस पर लगभग 3660 करोड रुपए का खर्च आएगा। इससे पहले 275 विद्यालय स्वीकृत हुई थी।

दूसरे चरण में 200 विद्यालय की स्वीकृति दी गई है।

इस तरह प्रत्येक विद्यालय पर 17 से 18 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य सरकार ने दो बड़े व्यापार मेलों को लेकर भी फैसला लिया है। ग्वालियर के व्यापार मेले और उज्जैन के विक्रम महोत्सव व्यापार मेले 26 को ऑटोमोबाइल विक्रय पर मोटर यान कर पर 50 प्रतिशत की छूट की मंजूरी कैबिनेट की ओर से दी गई है। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने बताया है कि कैबिनेट की बैठक में तीन सिंचाई परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है, जिससे कई इलाकों की सिंचाई क्षमता में विस्तार होगा और किसानों को लाभ होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर