मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:59 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने 1,239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन80 बार पढ़ा गया
मुख्यमंत्री ने 1,239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 1,239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों मधु कश्यप, गौतम कुमार, शोभा रानी, लाडली कुमारी, शिवेश कुमार झा, कोमल कुमारी, रीना कुमारी तथा रौशनी कुमारी को सांकेतिक रूप से नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज के नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में 1,239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इनमें 442 महिलाएं चयनित हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के पहले कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी? नवम्बर 2005 में जब हमलोग सरकार में आए तो कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गये। वर्ष 2005 में पुलिस बल की संख्या लगभग 42 हजार थी। हमने पुलिस की बहाली की प्रक्रिया को तेज किया और अब पुलिसबल की संख्या 1 लाख 10 हजार हो गई है। नीतीश ने कहा कि वर्ष 2013 में पुलिसबल में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया, जिससे पुलिसबल में महिलाओं की संख्या बढ़ी। आज पुलिसबल में महिलाओं की संख्या लगभग 30 हजार हो गई है। देश के दूसरे राज्यों में पुलिसबल में महिलाओं की संख्या इतनी कहीं नहीं है। यह हम सभी के लिए प्रसन्नता की बात है। महिला थानों में महिला पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति से महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पुलिसबल की संख्या 02 लाख 29 हजार होनी चाहिए।सीएम ने कहा कि अभी पुलिसबल की संख्या 01 लाख 10 हजार है। इसके तहत 21 हजार पुलिसबल की बहाली प्रक्रिया जारी है और 20 हजार पुलिसबल की बहाली के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होनें पुलिस महानिदेशक को निर्देश देते हुये कहा कि शेष 78 हजार पुलिसबल की बहाली जल्द कराएं। अगले 6 महीने में बचे हुए पदों की बहाली प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि हमने पुलिसिंग सिस्टम को ठीक किया है। थाना के कार्यों को दो भागों केसों के अनुसंधान और विधि व्यवस्था को अलग-अलग किया ताकि कार्यों को त्वरित और बेहतर ढंग से निष्पादित किया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आपस में लोग झगड़ा करते थे। हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था, अब सब ठीक हो गया है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहाल की गई। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस की बड़ी भूमिका होती है। बिहार पुलिस सभी कार्यों को बेहतर ढंग से और पूरी मेहनत के साथ कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में सात निश्चय-2 के अंतर्गत हमलोगों ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने की बात कही थी। अबतक 24 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। दस लाख लोगों को और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। दस लाख नौकरी देने की जो बात कही गई थी उसमें 7 लाख 16 हजार लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। हमने लक्ष्य निर्धारित किया है कि अब 10 लाख की जगह 12 लाख नौकरी दी जाएगी।मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की शुरूआत से पूर्व पुलिस बल द्वारा सलामी दी गयी। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न एवं पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को विभागीय शपथ तथा मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने मद्यनिषेध की शपथ दिलाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर