मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:20 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
यूपी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। इन सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ—साथ प्रदेश सरकार के मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव का मतदान 20 नवम्बर को होना है। इसलिए अब प्रत्याशियों के प्रचार के लिए एक सप्ताह से कम का समय बचा है। इसलिए सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मतदाताओं के घर—घर जाकर जनसम्पर्क कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक विधानसभा उपचुनाव वाली विधानसभाओं में जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल शक्ति केन्द्र संयोजकों व बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ प्रबंधन की ठोस रणनीति बनाकर जीत का मार्ग सुगम बना रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन एक—एक दिन में दो—दो तीन—तीन विधानसभाओं में बैठकें कर रहे हैं। वहीं जिन मंत्रियों व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की ड्यूटी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में लगायी गयी है वह वहीं पर कैम्प कर रहे हैं। मतदान में छह दिन ही शेष है इसलिए प्रदेश नेतृत्व ने प्रभारी नेताओं को विधानसभा छोड़कर कहीं अन्यत्र नहीं जाने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई विधानसभाओं में जनसभाएं कर चुके हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज कानपुर की सीसामऊ विधानसभा में चुनाव प्रचार करने जायेंगे।इन सीटों पर होने हैं उपचुनावकरहल,खैर,मीरापुर,मंझवा,गाजियाबाद,कटेहरी,कुंदरकी,फूलपुर व सीसामऊ में 20 नवम्बर को वोट डाले जायेंगे। जबकि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव की घोषणा आयोग ने नहीं की है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि एनडीए गठबंधन उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सभी नौ सीटें जीतेगा। जनता विपक्ष के बहकावे में इस बार नहीं आने वाली है। झूठ व फरेब की राजनीति बार—बार सफल नहीं होती है। उपचुनाव में सपा साफ हो जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर