मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:59 · नई दिल्ली संस्करण

सिसरिंगा में सड़क पर तेज रफ़्तार बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी, कई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन41 बार पढ़ा गया

रायगढ़,। धर्मजयगढ़ से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही हैं।

यहां के सिसिरिंगा में स्थिति बंजारी मंदिर के कुछ दूरी पर साेमवार सुबह

करीब 10 बजे रायगढ़ से जशपुर की ओर जा रही बस क्रमांक सीजी 14 जी 0371 अचानक

मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा

है कि बस अपने तय समय से पीछे चल रही थी। जिसके कारण समय पर बस स्टैंड

पहुंचने के लिए चालक ने बस की रफ़्तार बढ़ा दी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जैसे

ही इसकी खबर धरमजयगढ़ पुलिस को मिली तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच

हालात पर काबू पाया गया। घायलों को सिविल अस्पताल धर्मजयगढ़ लाया गया है।

वहीं

कई लोगों को छोटी मोटी खरोचें आई पर सभी अपने घर के लिए रवाना हो गए।

जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हैं। महिलाओं को सिविल अस्पताल धर्मजयगढ़ लाया

गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल महिला से हादसे से सम्बंधित

जानकारी लेने पर महिला ने बताया कि बस चालक काफी तेज बस चला रहा था और

सवारियों द्वारा मना करने पर भी बस धीमे नहीं किया, जिसके कारण अचानक मोड़

पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर