मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 1:57 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक इरफान के बिजनेस पार्टनर शौकत की 78 लाख की संपत्ति कुर्क

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। आगजनी मामले में जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक

इरफान सोलंकी के बिजनेस पार्टनर कहे जाने वाले शौकत पहलवान पर जिला

प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। गैंगस्टर एक्ट में शौकत पहलवान की लगभग 78

लाख की संपत्ति कुर्क कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने गोकशी करने वाले

तीन आरोपियों पर भी कुर्की की कार्रवाई की गई है।

ज्वाइंट पुलिस

कमिश्नर हरीश चंदर ने शनिवार को बताया कि अरौल, चौबेपुर, महाराजपुर और

सिविल लाइंस में रहने वाले चार आरोपियों के यहां जब्ती करण की कार्रवाई की

गई है। इसमें सबसे बड़ी कार्रवाई सपा विधायक के साथ कई मामलों में आरोपी और

उनके पार्टनर शौकत पहलवान पर की गई है। शौकत पहलवान की गैंगस्टर एक्ट के

तहत 78 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। शौकत पहलचान पर इरफान

सोलंकी के साथ बीते जनवरी को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। शौकत की

सिविल लाइंस में एक प्रापर्टी है, जिसकी कीमत 78 लाख 18 हजार 247 रुपए है।

वहीं, अरौल पुलिस ने मूल रूप से कानपुर देहात के खासबरा निवासी मो. साहिल

का कंटेनर जब्त किया है।

साहिल के खिलाफ जनवरी 2024 में पशु

क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। वहीं फुलवारी शरीफ बिहार

निवासी नौशाद आलम के खिलाफ चौबेपुर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत

कार्रवाई की गई थी। इस मामले में एक ट्रक की कुर्की की गई है। हीरामन के

पुरवा बेकनगंज में रहने वाली मुमताज के खिलाफ जनवरी में महाराजपुर थाने में

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था, इनकी एक स्कूटी कुर्क

की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर