मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 12:53 · नई दिल्ली संस्करण

बजट सत्र : राजद विधायक ने विधानसभा में उठाया पीएम आवास योजना का मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन10 बार पढ़ा गया
बजट सत्र : राजद विधायक ने विधानसभा में उठाया पीएम आवास योजना का मामला

पटना। बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के 7वें दिन विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार में स्वीकृति के बाद भी केंद्र से राशि नहीं मिलने के कारण आवास निर्माण नहीं होने का मामला उठाया गया।गोह विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक अमरेंद्र कुमार ने सदन में सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि बिहार और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है लेकिन सरकार के दोनों ही इंजन फेल हो गए हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में करीब डेढ़ महीने और बचे हैं लेकिन राशि के अभाव में लगभग 12 लाख आवास अपूर्ण हैं। मंत्री से जानना चाहते हैं कि राज्य सरकार द्वारा केंद्र से कितनी राशि की मांग की गई थी और कितनी राशि प्राप्त हुई है।सवाल पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है, 12 लाख 19,615 लक्ष्य केंद्र सरकार की तरफ से दिया गया था। इसमें से 11 लाख 35,835 आवासों के लिए लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि दी जा चुकी है। श्रवण कुमार ने कहा कि, नई व्यवस्था लागू होने से पहले केंद्र सरकार से राशि दिए जाने की मांग की गई है।उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी और सासाराम की विधायक स्नेह लता ने जीविका दीदियों को सुरक्षा और पहचान के लिए आई कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें बहुत अधिकार मिला हुआ है। फिर से दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर