मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

बसपा किसी की ए, बी या सी पार्टी नहीं, नेशनल पार्टी : सतीश चंद्र मिश्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन76 बार पढ़ा गया
बसपा किसी की ए, बी या सी पार्टी नहीं, नेशनल पार्टी : सतीश चंद्र मिश्रा

झांसी। बसपा किसी की ए, बी या सी पार्टी नहीं बल्कि नेशनल पार्टी है। यह कहना है बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का। वह यहां सर्किट हाउस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गोपनीय समीक्षा करने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा व सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के बीच चल रहा पोस्टर वार किसानों और जनता को समस्याओं से भटकाने का तरीका है।शुक्रवार को झांसी पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उप चुनाव में बसपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है। सभी नौ सीटों पर बसपा का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि बसपा किसी की ए पार्टी, बी पार्टी या सी पार्टी नहीं है। बसपा एक नेशनल पार्टी है। बसपा की सरकार में कानून व्यवस्था, ओर जनता-किसानों की मूलभूत समस्याओं का समय पर निस्तारण होता था। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव कानून व्यवस्था ओर जन समस्याओं पर होगा। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी और भाजपा द्वारा लगाए गए बटेंगे तो काटेंगे और जुड़ेंगे तो जीतेंगे वाले पोस्टरवार को दोनों ही पार्टियों की मिलीभगत बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये पोस्टरवार जनता व किसानों को समस्याओं से ध्यान भटकाने का रास्ता है। उन्होंने कहा आगामी चुनावों में बसपा सुप्रीमो मायावती की पूर्ववर्ती सरकार में कानून व्यवस्था और समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखकर जनता उन पर विश्वास करेगी। उसी पर आगे चुनाव होगा और बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर