मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में होटल के कमरे में मृत पाए गए ब्रिटिश नागरिक, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया
पटना में होटल के कमरे में मृत पाए गए ब्रिटिश नागरिक, जांच में जुटी पुलिस

पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक होटल के कमरे से ब्रिटिश नागरिक का शव संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस ने बरामद किया है। वे सेवानिवृत्त होकर भारत आए थे और पटना के एक होटल में ठहरे थे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि ब्रिटिश नागरिक अजय कुमार शर्मा पटना के एक होटल के कमरे में 18 जनवरी से ठहरे थे। होटल के कर्मचारियों का कहना है कि रविवार को उन्होंने खाना-पीना किया था, लेकिन सोमवार को उनके कमरे में किसी तरह की गतिविधि नजर नहीं आई, न तो बाहर आने-जाने की हलचल थी और न ही किसी तरह का फोन आया।

बताया गया कि सुबह कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो होटल कर्मियों को कई तरह की आशंका हुई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जक्कनपुर थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर जांच की गई।

दरवाजा खुलने के बाद अजय कुमार शर्मा का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की।

होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और रिसेप्शन पर मौजूद एंट्री-एग्जिट रजिस्टर की भी जांच की गई।

जक्कनपुर थाना के थाना प्रभारी ऋतुराज कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विधिवत कमरे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया गया।

अंदर अजय कुमार शर्मा अपने बेड पर मृत अवस्था में पाए गए। एफएसएल टीम द्वारा कमरे का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर