मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:08 · नई दिल्ली संस्करण

बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिरा, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन101 बार पढ़ा गया
बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिरा, दो की मौत

कोडरमा। कोडरमा जिले के सीमा पर स्थित जवाहर घाट में बुधवार सुबह एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर जवाहर पुल के नीचे तिलैया डैम में जा गिरी। इसमें दो लोगों के मौत होने की सूचना है, जिसमें एक व्यक्ति का शव बरामद हो चुका है जबकि दूसरे के शव की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार राहुल सोनकर नामक व्यक्ति जो फल विक्रेता है, अपने मित्र आशीष और अपने मुंशी सौरव तथा ड्राइवर संदीप के साथ बीती रात कोडरमा से बरही एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए गए हुए थे।बुधवार की अहले सुबह सभी वापस अपने घर झुमरीतिलैया लौट रहे थे। इसी बीच जवाहर घाटी में तिलैया डैम पर बने पुल पर उनकी बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी देते हुए सौरव शर्मा के मित्र ने बताया कि जिस जगह पर यह घटना घटी है। उसी जगह पर बीती रात एक ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जब ये लोग बरही से लौट रहे थे तो उस ट्रक के पास इन्हें एक बड़ी गाड़ी ने चकमा दे दिया। जिससे इनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डैम में जा गिरी। जिसमें दो लोग सौरव और संदीप किसी प्रकार से बोलेरो से बाहर निकलकर पानी से बाहर आए, वहीं राहुल और आशीष की बोलेरो के अंदर ही मौत हो गयी।उन्होंने बताया कि ये दोनों किसी प्रकार से ऑटो पकड़कर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। जहां संदीप का प्रारंभिक उपचार करने पश्चात उसे घर भेज दिया गया। वहीं सौरव का ईलाज जारी है। इधर जिस ट्रक की उक्त जगह पर दुर्घटना हुई थी, उसके चालक के मुताबिक बोलेरो काफी तेज रफ्तार में बरही की ओर से आ रही थी। बोलेरो की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि जवाहर घाटी में बने पुल पर लगे दो रेलिंग को तोड़ते हुए गाड़ी डैम में जा गिरी।उक्त चालक ने बताया कि उसमें से दो लोग डैम से बाहर आए और एक ऑटो पर बैठकर झुमरीतिलैया की ओर भागे। इधर घटना की सूचना पाकर बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और बरही थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और क्रेन मंगवाकर डैम में डूबे बोलेरो को बाहर निकलवाया।वहीं डैम से राहुल सोनकर का शव भी बरामद किया गया। इधर राहुल का एक अन्य साथी आशीष का शव अभी डैम में ही होने की बात कही जा रही है जिसकी तलाश जारी है।कोडरमा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विकास गौरव ने बताया कि सौरव की हालत नाजुक है, इसलिए उसे रांची के रिम्स रेफर किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सौरव को सुबह उसके एक मित्र ने घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर