मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · शाम 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो में मंईयां योजना के 95 फर्जी आवेदन पलामू से भरे गए, दर्ज होगी एफआइआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन14 बार पढ़ा गया
बोकारो में मंईयां योजना के 95 फर्जी आवेदन पलामू से भरे गए,  दर्ज होगी एफआइआर

पलामू।राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के भौतिक सत्यापन के बाद बोकारो में मिले 11 हजार 200 फर्जी आवेदनों में से 95 एक ही खाता नंबर पर पलामू जिले से भरे गए थे।मामला सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गयी है। पलामू जिले के मेदिनीनगर के कुुंड मुहल्ला में सुमित प्रज्ञा केन्द्र के आइडी से सारे आवेदन भरे गए थे। मामला सामने आने पर गुरूवार सुबह सीएससी वीएलई की आइडी (संख्या 542316220013) बंद कर दी गई। बोकारो जिला प्रशासन ने मामले में खाताधारकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है।95 आवेदनों के सत्यापन के क्रम में यह स्पष्ट हुआ है कि बैंक खाता संख्या 100253387047 है, जिसके खाताधारक का नाम यूसुफ है। उसका पता ग्राम पतागोड़ा, बड़ाखांती, उतरदिनाजपुर पश्चिम बंगाल है। इस खाता का इस्तेमाल 95 बार अलग अलग नाम से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन में किया गया है। इस दौरान दर्ज राशन कार्ड की संख्या भी फर्जी अंकित है। वहीं सभी नामों के उपनाम में किस्कू, हांसदा और मुर्मू शब्द जोड़ा गया है। 21 नवंबर 2024 को एक ही साथ कई बार आवेदन किया गया है।95 बार किए गए आवेदन में सबसे ज्यादा चास प्रखंड के चास नगर निगम क्षेत्र से 67 बार एवं गोमिया प्रखंड से 28 बार आवेदन शामिल है।इंडसइंड बैंक में ही ज्यादातर खाते खुले हैं। मेदिनीनगर के सीएससी वीएलई सुमित कुमार की आइडी संख्या 542316220013 से आवेदन भेजे जाने की जानकारी दी गई है।सीएससी वीएलई सुमित कुमार ने गुरुवार को इस सिलसिले में अपनी सफाई दी एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। सुमित ने कहा कि आज सुबह इस तरह की खबर देखने को मिली। सुमित ने कहा कि वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाता है। मंईयां योजना को लेकर न्यूज़ चलाया था। न्यूज़ देखकर कई लोगों ने अपनी परेशानी बताते हुए उससे आवेदन भरने के लिए सीएससी का आईडी पासवर्ड मांगा था। उसने इंसानियत के नाते उन्हें आईडी पासवर्ड दिया था। सुमित ने आशंका जताई कि जिन्होंने उससे आईडी पासवर्ड लिए, उनके द्वारा ही डुप्लीकेट आवेदन ऑनलाइन किए गए। सुमित ने जांच के दौरान आईपी ऐड्रेस का पता लगाने का आग्रह किया है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।इस मामले में प्रजा केन्द्र से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि किसी सीएससी वीएलई को अपना आइडी-पासवर्ड दूसरे को देना गलत है। जिला से इसमें कोड मिलता है। दूसरे जिले में इस्तेमाल होना तो भारी अनियमितता है। अंजान ऑपरेटर को देने के बाद अगर कोई गलत कार्य होता है तो सीधे तौर पर आइडी-पासवर्ड वाला सीएससी वीएलई दोषी माना जाएगा। अगर सीएससी वीएलई सुमित कुमार पर कार्रवाई होती है तो इसमें कोई गलत एक्शन नहीं माना जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर