मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 7:31 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय निर्दोष लोगों पर कार्रवाई कर रही है। इसके चलते राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार को आरजी कर कॉलेज के निदेशक से पूछताछ करना चाहिए था लेकिन राज्य सरकार उन लोगों पर कार्रवाई कर रही है, जो प्रश्न पूछ रहा है। यह बेहद दुखद है। उलटा तृणमूल कांग्रेस के नेता लोगों को उंगली तोड़ देने और परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में संविधान खतरे में है। इंडी गठबंधन के वकील ममता बनर्जी की वकालत कर रहे हैं।सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जान-जहान खतरे में है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में केन्द्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पूरे देश भर में चिकित्सकों के मन में जिस प्रकार से सुरक्षा की चिंता है उसे सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र सरकार कदम उठा रही है। इस परभी अगर कोई सवाल खड़े कर रहा है तो वो संवेदनहीनता और सत्ताविमुकता में मानवीय मूल्यों को खत्म करने की पराकाष्ठा है। लेटरल एन्ट्री में आरक्षण को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सुंधाशु ने कहा कि आरक्षण और एससी, एसटी और ओबीसी मुद्दों को लेकर राहुल गांधी और उनके परिवार की वंशानुगत विरासत किसी से छिपी नहीं है, न ही उनकी अज्ञानता किसी से छुपी नहीं है। राहुल गांधी ने पिताजी की सरकार में कितने ओबीसी और एससी अधिकारियों को जगह दी थी, यह जगजाहिर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर