मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:00 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर में आंतकी हमले के शिकार हुए बिहार के 3 मजदूरों का शव पटना पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन81 बार पढ़ा गया
जम्मू-कश्मीर में आंतकी हमले के शिकार हुए बिहार के 3 मजदूरों का शव पटना पहुंचा

पटना। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के शिकार हुए बिहार के तीन मजदूरों का शव मंगलवार सुबह पटना पहुंचाया गया। मजदूरों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पिछले दिनों हमला कर बिहार के तीन मजदूरों सहित 7 लोगों की जान ले ली थी। मृतकों में मोहम्मद हनीफ और मोहम्मद कलीम मधेपुरा के रहने वाले थे। जबकि फहीम नसीर वैशाली जिले के चेहराकलां अबाबकपुर के निवासी थे। फहीम नसीर सेफ्टी मैनेजर के रूप में वहां काम करते थे। उनका काम पेंटिंग का था, जो लगभग समाप्त हो गया था और जल्द घर आने वाले थे।आतंकी हमले का निशाना बने बिहार के तीन मजदूरों के शवों को इंडिगो की फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पहुंचा गया। एयरपोर्ट से अलग-अलग एंबुलेंस के जरिए श्रमिकों के शवों को उनके घर पहुंचने की व्यवस्था बिहार सरकार की तरफ से की गई।तीनों मजदूरों के शवों को सोमवार की रात श्रीनगर से विमान से दिल्ली लाया गया। इसके बाद शवों को मंगलवार सुबह दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट लाया गया।आतंकी हमले में मारे गए मधेपुरा के रहने वाले हनीफ के रिश्तेदार ने कहा कि वह भी घटनास्थल पर अपने जीजा के साथ मौजूद था। सुबह 7:15 बजे की घटना है, हमलोग खाना खाने जा रहे थे। पांच मिनट पहले हम आगे निकल गए थे और खाना खा ही रहे थे कि मेस के गेट पर फायरिंग होने लगी। हमलोगों को लगा दीपावली है, कोई पटाखा फोड़ रहा है लेकिन इतनी देर में ही हनीफ पर नजर पड़ी तो वे मेस के गेट के सामने थे और उन्हें 4 से 5 गोलियां लगी थी। फायरिंग हो रही थी। हम मौके से भागे गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर