मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:23 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन91 बार पढ़ा गया
बिहार: बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल

बेगूसराय। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। प्रदेश के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल हो गया है। बताया जाता है कि घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के आसपास की है।

पुलिस को शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि फरार चल रहा अपराधी शिवदत्त राय साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के आसपास अपने कुछ लोगों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की।

इस घटना में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव के रहने वाले शिवदत्त राय के रूप में की गई है। पुलिस ने तत्काल घायल अपराधी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शिवदत्त के पैर में गोली लगी है। पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रही है। शेष अपराधी भागने में सफल रहे।

पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, शिवदत्त राय की तलाश पुलिस को कई मामलों में थी। पुलिस ने यहां से हथियार भी बरामद किए हैं, हालांकि अभी विस्तृत जानकारी नहीं दे रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले के दियारा क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक कुख्यात बदमाश नीरज कुमार गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से घायल बदमाश सहित उसके तीन सहयोगियों को चार अत्याधुनिक हथियारों और 15 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। यह पूरी घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बहरामपुर मधुरापुर दियारा में हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर