मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के प.चंपारण में सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटी का चल रहा इलाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन18 बार पढ़ा गया
बिहार के प.चंपारण में सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटी का चल रहा इलाज

पटना। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अन्तर्गत बसवरिया चौक के पास हुए सड़क हादसे में आज बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए हैं। मृतक की पहचान बथवरिया निवासी 36 वर्षीय मुन्ना साह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, मुन्ना साह अपनी 14 वर्षीय बेटी सलोनी के साथ कपड़ा लेने के लिए चौतरवा स्थित अपने भाई के घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें लोरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही मुन्ना साह की मौत हो गई। बेटी सलोनी का इलाज बेतिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है। साथ ही वाहन की पहचान के लिए स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर