मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:45 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: भागलपुर-सह-बक्सर सीट पर विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, मतदान 12 मई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन54 बार पढ़ा गया
बिहार: भागलपुर-सह-बक्सर सीट पर विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, मतदान 12 मई को

पटना। बिहार विधान परिषद की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने विज्ञप्ति में कहा कि इस उपचुनाव के लिए अधिसूचना 16 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। यह सीट विधान परिषद के सदस्य राधाचरण शाह के इस्तीफे के बाद 16 नवंबर 2025 से खाली थी।

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल रखी गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 24 अप्रैल को होगी। उम्मीदवार 27 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इस सीट के लिए मतदान 12 मई को होगा और मतगणना 14 मई को की जाएगी। 15 मई तक यह चुनाव संपन्न कर दिया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने साफ कहा है कि जो भी इस सीट से जीत हासिल करेगा, उसका कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक रहेगा।

निर्वाचन आयोग की इस घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जिसका मतलब यह है कि इस निर्वाचन क्षेत्र में अब सरकार कोई नई घोषणाएं या योजनाओं के ऐलान नहीं कर सकती।

नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में संदेश सीट से राधा चरण शाह ने जनता दल यूनाइटेड टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधान परिषद के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद से यह पद खाली ही था। अब इस पर उपचुनाव होने वाले हैं।

राधा चरण शाह ने जुलाई 2015 से नवंबर 2025 तक जनता दल यूनाइटेड के सदस्य के रूप में विधान परिषद में कार्य किया। अब उनके विधानसभा में जाने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी विरासत कौन आगे लेकर जाएगा और किस पार्टी का उम्मीदवार सीट जीतता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर