मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: खगड़िया में राजद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन76 बार पढ़ा गया
बिहार: खगड़िया में राजद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

खगड़िया। बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया जिले का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने राजद विधायक रामबृझ सदा के ड्राइवर लक्ष्मण सदा की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण सदा बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान अलौली थाना क्षेत्र के मघौना पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने घात लगाकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। विधायक के ड्राइवर की हत्या ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस घटना ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह वारदात मघौना पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर हुई है।

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

इससे पहले, पटना में बुधवार देर रात राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अपराधियों ने राजद नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक जमीन कारोबार से जुड़े बताए जाते हैं।

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार चित्रगुप्त नगर रोड नंबर 17 में रहते थे। वे देर रात अपनी कार से लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। खुद को बचाने के लिए वे पास के एक दुकान में घुस गए। अपराधियों ने वहां पहुंचकर उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। घायल अवस्था में राजकुमार राय को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर