मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मुजफ्फरपुर में नाव पलटने से दो लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया

पटना। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत कलवारी गांव में गंडक नदी में नाव पलटने से बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। इस घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है।पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में लगभग आधा दर्जन लोग एक नाव पर सवार होकर जमीन मापी के लिए बूढ़ी गंडक नदी को पार कर रहें थे। इसी दौरान अचानक नाव अनियंत्रित होकर बीच नदी में ही पलट गयी, जिसके बाद नाव पर सवार सभी लोग बूढ़ी गंडक नदी में डूबने लगे। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन तबतक दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पानी में डूबने से कलवारी गांव निवासी दो भाइ डॉ अदित्य कुमार चौधरी और पूर्व सैनिक विद्यानंद चौधरी की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई।घटना को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों को तत्काल सरकारी सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि कांटी थाना क्षेत्र के कालबारी क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन लोग एक नाव पर सवार होकर ज़मीन मापी के लिए बूढ़ी गंडक नदी को पार कर रहें थे। इसी बीच नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चार लोगो को बचा लिया गया जबकि इस दौरान पानी में डूबने से कलवारी गांव निवासी आदित्य चौधरी और विद्यानंद चौधरी की मौत हो गई है।मामले को लेकर अजीत कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जिला प्रशासन के तरफ़ से दोनो परिवार को जो सरकारी सहायता होती हैं उसे मुहैया कराई जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर