मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:01 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार नहीं, भविष्य बनाने के लिए हो रहा बिहार चुनाव: जीतन राम मांझी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन79 बार पढ़ा गया
सरकार नहीं, भविष्य बनाने के लिए हो रहा बिहार चुनाव: जीतन राम मांझी

गयाजी,। बिहार में दूसरे चरण के मतदान के बीच मंगलवार को गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मतदाताओं से खास अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जिस तरह से पहले चरण में उत्साहपूर्वक मतदान करने निकली थी, उसी जोश और एकजुटता के साथ दूसरे चरण में भी मतदान करे ताकि राज्य में विकास की रफ्तार बनी रहे।

मांझी ने आईएएनएस से कहा, "मेरा बिहार की जनता से यही निवेदन है कि जिस तरह से यहां डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, उसी के कारण आज विकास के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। हर क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है, चाहे सड़कों का निर्माण हो, बिजली हो या गरीबों के कल्याण की योजनाएं। इसलिए इस प्रगति को बनाए रखने के लिए लोगों को एनडीए का समर्थन करना चाहिए।"

उन्होंने जनता को सावधान करते हुए कहा कि अगर हमने गलती की तो बिहार की विकास यात्रा पटरी से उतर जाएगी। सारे काम अधूरे रह जाएंगे और हम फिर वहीं पहुंच जाएंगे, जहां से हमने शुरुआत की थी।

मांझी ने यह भी कहा कि इस बार का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य को सुरक्षित रखने का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार ने जिस तेजी से प्रगति की है, वह पूरे देश के लिए मिसाल बन चुकी है।

मांझी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, "दूसरे लोग बिहार के लिए कुछ नहीं करने वाले। विकास के सारे काम एनडीए की सरकार में हुए हैं। जो लोग अब बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं, वे पहले बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या किया था।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते आज गांव-गांव में बिजली है, सड़कें बन रही हैं और गरीबों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। बिहार अब पुराने दिनों से बहुत आगे बढ़ चुका है, लेकिन यह रफ्तार तभी बरकरार रह सकती है जब जनता समझदारी से वोट दे।

मांझी ने महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से भी विशेष आग्रह किया कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाएं और वोट डालने जरूर जाएं।

गयाजी सहित बिहार के कई जिलों में दूसरे चरण का मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक 14.55 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है, जो पहले चरण के मतदान प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर