मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार चुनाव: बक्सर से आनंद मिश्रा और मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार बने भाजपा प्रत्याशी, किया जीत का दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन75 बार पढ़ा गया
बिहार चुनाव: बक्सर से आनंद मिश्रा और मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार बने भाजपा प्रत्याशी, किया जीत का दावा

पटना। बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार देर रात प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की। इस तरह भाजपा ने सभी 101 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

बक्सर विधानसभा से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने खुशी जताई।

आईएएनएस से बात करते हुए पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं उस पर अच्छे से काम करूंगा और पार्टी को जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। बक्सर को सबसे पहले विकसित करने का काम किया जाएगा। साथ ही युवाओं के पलायन को भी रोकने के लिए काम किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मैं पार्टी का धन्यवाद देता हूं और विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इस सीट पर भाजपा जीतकर आएगी।

बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

अगिआंव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश पासवान ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पार्टी ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। इससे पता चलता है कि बिहार में भाजपा सभी कार्यकर्ताओं को महत्व देती है।

डेहरी विधानसभा से लोजपा (रामविलास प्रत्याशी) राजीव रंजन सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

बिहार में लगातार विकास हो रहा है।

बिहार सरकार में मंत्री हरि साहनी को टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैंने बहुत काम किया था, फिर भी टिकट नहीं मिला, कोई बात नहीं। मैं पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। मुझे पार्टी पर विश्वास है वह मुझे याद रखेगी। मैं पूरे बिहार में घूम-घूमकर एनडीए को जिताने की अपील करूंगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर