मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के बेगूसराय में गला रेतकर पति-पत्नी और बेटी की हत्या, बेटे की हालत नाजुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन80 बार पढ़ा गया

पटना। बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसीदपुर के चिरंजीवीपुर गांव की है।पुलिस के मुताबिक, सोए अवस्था में अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों का धारदार हथियार से गर्दन काट दी। इसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई है जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएससी में भर्ती कराया, उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इतना ही नहीं अपराधियों ने चारों के शरीर पर एसिड भी डाल दिया। मरने वालों की पहचान संजीवन महतो, संजीता देवी और सपना कुमारी के रूप में हुई है। बेटे अंकुश कुमार की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बछवाड़ा थाने के मुताबिक, संजीवन महतो के परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। इस बीच अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी और उनके पुत्र-पुत्री की गर्दन काट दी। पति-पत्नी और पुत्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि संजीवन महतो ने दो शादी की थी। पहले से एक बड़ा लड़का है। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर