मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:29 · नई दिल्ली संस्करण

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन को सराहा, कहा-हम आपके साथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन को सराहा, कहा-हम आपके साथ

केप टाउन, 24 फ़रवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की है। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-रन से मिली हार के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

जय शाह ने ट्वीट किया, "आईसीसी वुमेन्स टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए एक कठिन हार, लेकिन हमें मैदान पर उनके प्रदर्शन लिए अपनी लड़कियों पर गर्व है। टीम ने इसे अपना सब कुछ दिया और दिखाया कि वे सच्चे योद्धा हैं। हम आपके साथ, हम आपके साथ खड़े हैं!"

मैच की बात करें तो, 173 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने पावरप्ले के अंत से पहले केवल 28 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे, लेकिन इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (52) और जेमिमाह रोड्रिग्स (43) ने बेहतरीन पारी खेल भारत को मैच में वापस ला दिया। हालांकि कौर के दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होने के कारण भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर