मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:41 · नई दिल्ली संस्करण

बसमतिया पुलिस और एसएसबी ने नशीली दवाई सहित 13 लीटर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप किया जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन43 बार पढ़ा गया
बसमतिया पुलिस और एसएसबी ने नशीली दवाई सहित 13 लीटर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप किया जब्त

अररिया । भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के पास से बसमतिया थाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 960 नशीली प्रतिबंधित टेबलेट एवं 130 बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप को बरामद किया।बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार को मिली गुप्त सूचना पर बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी ने यह कार्रवाई सोमवार संध्या की।प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप 130 बोतल है।अर्थात पुलिस और एसएसबी की इस कार्रवाई में प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के साथ 13 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया।हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है,लेकिन पुलिस के साथ साथ एसएसबी के जवान इन नशीली दवाईयों के खेप को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।नशीली दवाईयों के खेप बरामदगी की पुष्टि बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने भी की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर