मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:20 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा में बोलेरो से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन112 बार पढ़ा गया
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा में बोलेरो से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा-अकलतरा मार्ग पर बीती देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां और भांजा गंभीर रूप से घायल हैं। घटना ग्राम अमोरा अकलतरा के निवासी रूपेश निर्मलकर और उनके परिवार के साथ हुई।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपेश निर्मलकर, उनकी पत्नी भगवती, पुत्र राहुल और भांजा शरद निर्मलकर ग्राम डोंगरी में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, बलौदा थाना से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर उनकी कार और एक बोलेरो में भिड़ंत हो गई, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे चार सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में रुपेश और राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी भगवती और भांजा शरद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे की पूरी घटना की जांच पुलिस कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर