मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 10:43 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड की उभरती स्कीयर्स महक कवाण को मिला रिलायंस फाउंडेशन का सहारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन38 बार पढ़ा गया
उत्तराखंड की उभरती स्कीयर्स महक कवाण को मिला रिलायंस फाउंडेशन का सहारा

ज्योतिर्मठ। उत्तराखंड की उभरती स्कीइंग खिलाड़ी महक कवाण की अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग मे प्रतिभाग करने की चाहत अब जल्द पूरी हो सकेगी, रिलायंस फाउंडेशन स्कीयर्स महक को देश के बाहर प्रशिक्षण के लिए प्रायोजक के रूप मे तैयार हुआ है, जिसका मंगलवार को मुंबई मे एमओयू भी साइन कर लिया गया। महक जूनियर वर्ग मे अल्पाईन स्कीइंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं, इन्होने नेशनल विंटर गेम्स एवं खेलो इंडिया मे पांच पदक जीत कर स्कीइंग के क्षेत्र मे अपना परचम लहराया है।गत वर्ष महक को स्कीइंग मे प्रतिभाग के लिए इटली जाना था लेकिन आर्थिक तंगी के कारण महक अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा मे प्रतिभाग करने से वंचित रह गई थी, अब रिलायंस फाउंडेशन द्वारा प्रायोजक बनने के बाद महक का सपना जल्द पूरा होगा। स्की माउन्टनेयरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड की पहल पर स्की एंड स्नोबोर्ड इंडिया के चेयरमैन शिवा केशवन ने महक का परिचय रिलायंस समूह से कराया, जिसके चलते महक का अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ।एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने उत्तराखंड की उभरती स्की एथलीट महक के लिए प्रायोजक तैयार करने व सकारात्मक सहयोग के लिए विंटर गेम्स एसोसिएशन जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष रऊफ ट्रम्बू, गुल मुस्तफा, व आरिफ खान, हिमांचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर, विंटर गेम्स एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास, सचिव राकेश रंजन, विकेश डिमरी, सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री अजय भट्ट ने महक को प्रायोजक स्तर तक पहुँचाने मे मार्गदर्शन के लिए एसोसिएशन के संरक्षक एल एस मेहता का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर