मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:24 · नई दिल्ली संस्करण

हरदोई में जिला खनन अधिकारी पर डंपर चढ़ाने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन90 बार पढ़ा गया
हरदोई में जिला खनन अधिकारी पर डंपर चढ़ाने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में खनन माफिया ने जिला खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी सरकारी गाड़ी को टक्कर मारते हुए डंपर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारी बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, मामला बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सांपखेड़ा गांव का है। जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह अपनी टीम के साथ पक्की सड़क से गांव के अंदर कच्ची चकरोड पर औचक निरीक्षण कर रहे थे।

इसी दौरान सामने से मिट्टी से भरा एक पीले रंग का डंपर आता दिखाई दिया, जिस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। शिवदयाल सिंह ने डंपर को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका।

इसके बाद डंपर चालक सुमित यादव ने जान से मारने की नीयत से बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से पलटते हुए गेहूं के खेत में जा गिरी। स्थिति बिगड़ती देख जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह, चालक अनुराग सिंह, होमगार्ड विजय प्रताप सिंह और रमेश चंद्र ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

वहीं, हादसे में सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इसके बाद डंपर चालक मिट्टी रास्ते में गिराते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित यादव के पास पहले से एक जेसीबी मशीन भी है, जिसे अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर कुछ दिन पूर्व कोतवाली बिलग्राम में सीज किया गया था।

इससे साफ है कि आरोपी अवैध खनन का आदी है और बिना किसी अनुमति के मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह की तहरीर पर आरोपी सुमित यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अवैध खनन में जितने लोग भी शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर