मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:41 · नई दिल्ली संस्करण

पटरी पर पत्थर रख मालगाड़ी को डिरेल करने की कोशिश, खजुराहो एक्सप्रेस पर भी पथराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन23 बार पढ़ा गया
पटरी पर पत्थर रख मालगाड़ी को डिरेल करने की कोशिश, खजुराहो एक्सप्रेस पर भी पथराव

जयपुर। आगरा-बांदीकुई रेलवे मार्ग पर अलवर के खेड़ली कस्बे के नजदीक गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने मालगाड़ी को बेपटरी करने की कोशिश की। रेल की पटरी पर पत्थर के बड़े ब्लॉक रख दिए गए। लोको पायलट ने सावधानी बरतते हुए मालगाड़ी को रोक दिया। इसके अलावा कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर अज्ञात लोगों ने इंटरसिटी खजुराहो एक्सप्रेस पर पथराव भी किया। जिससे एक कोच का शीशा भी टूटा है। खेड़ली आरपीएफ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी के लोको पायलट ने खेड़ली-नदबई मार्ग के फाटक संख्या 97/1 पर मालगाड़ी के ट्रैक पर सीमेंट के फेसिंग ब्लॉक रखने की शिकायत दी। मालगाड़ी के नीचे सीमेंट के ब्लॉक फंस गए। इससे मालगाड़ी का इंजन भी क्षतिग्रस्त हुआ। मालगाड़ी की स्पीड कम थी और लोको पायलट को सीमेंट के ब्लॉक दिख गए। इससे मालगाड़ी डिरेल होने से बची। सूचना के बाद पुलिस व आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पटरी से सीमेंटेड फेसिंग के टुकड़े हटाए और करीब बीस मिनट बाद मालगाड़ी को रवाना किया। घटना की सूचना पर आरपीएफ के सहायक कमांडेंट मथुरा रात में ही मौके पर पहुंचे। आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट आगरा भी आए और घटना की जानकारी ली। पीआरओ श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में रेलवे की प्राथमिक जांच में अज्ञात के खिलाफ सिविल पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर