मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, अतिक्रमणकारियों ने किया हंगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया
अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, अतिक्रमणकारियों ने किया हंगा

भागलपुर। बिहार में सम्राट चौधरी द्वारा गृह मंत्री का पद संभालते ही अतिक्रमण के खिलाफ राज्यभर में बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है। कई जिलों में प्रशासन द्वारा सड़कों सरकारी जमीनों और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अवैध कब्जाधारियों में खौफ का माहौल बना हुआ है। भागलपुर में अब तक बुलडोजर की बड़ी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। लेकिन यहां भी अतिक्रमण विरोधी अभियान का डर साफ देखा जा रहा है।

सड़क किनारे दुकान लगाने वाले और फुटपाथ पर कब्जा करने वाले दुकानदारों में भय इतना बढ़ गया है कि जैसे ही उन्हें अतिक्रमण दस्ता के गुजरने की सूचना मिलती है वे तुरंत अपना सामान समेटने लगते हैं। कई जगहों पर दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे हैं, ताकि किसी भी संभावित कार्रवाई से बच सकें प्रशासन की सख्ती और राज्यस्तरीय कार्रवाई के कारण भागलपुर में अतिक्रमणकारियों में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है।

जिले में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अतिक्रमण दस्ता जैसे ही स्टेशन चौक से तातारपुर पहुंचा और वहां सड़क पर अतिक्रमण करने वाले एक दुकानदार का जैसे ही चालान काटा वैसे ही एक युवक ने टीम को ललकार दिया। जिसके बाद सिटी मैनेजर एवं अतिक्रमण शाखा प्रभारी ने युवक को हिरासत में लेने की बात कही। ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मी हंगामा कर रहे युवक को पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने पकड़ाए युवक को माफ कर देने की बात कही और युवक की अफसरों से सीधी टक्कर को निंदनीय बतलाया।

सिटी मैनेजर और अतिक्रमण शाखा प्रभारी ने युवक को आगे गलती नहीं करने की चेतावनी देते हुए सुरक्षा कर्मी को छोड़ देने का निर्देश दिया। वहीं तातारपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अफसरों ने मशहूर बिस्किट वाली गली में घुसकर स्पष्ट संकेत दिया कि इस गली को भी हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। सिटी मैनेजर असगर अली ने कहा कि आज तातारपुर की बिस्किट वाली गली में जाकर दुकानदरों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है, आगे जुर्माना लगाने की कार्रवाई होगी। अगर इसके बाद भी नगर निगम की सड़क पर अतिक्रमण पाया गया तो फिर यहाँ बुलडोजर चलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर