मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 1:17 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः सरसों से भरा ट्रक गायब करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, 5 लाख का माल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन33 बार पढ़ा गया
राजगढ़ः सरसों से भरा ट्रक गायब करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, 5 लाख का माल बरामद

राजगढ़। नरसिंहगढ़ थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व तकनीकी संसाधनों के आधार पर दो माह पहले नरसिंहगढ़ कृषि उपज मंडी से षणयंत्रपूर्वक सरसों से भरा ट्रक गायब करने के मामले में आगरा उत्तरप्रदेश व धौलपुर राजस्थान से दबिश देकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन लाख 50 हजार रुपए नकद व डेढ़ लाख की सरसों बरामद की है। प्रकरण में ट्रक सहित अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने सोमवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि 19 अप्रैल को नरसिंहगढ़ निवासी किशोरीलाल साहू ने शिकायत दर्ज की, 9 अप्रैल को कृषि उपज मंडी से ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 0671 में भरतपुर राजस्थान के लिए 258 क्विंटल सरसों लोड करवाई थी, जो आज दिनांक नही पहुंची, शंका है कि चालक और क्लीनर ने लोड किए गए सरसों को अमानत में खयानत कर गायब कर दिया है। पुलिस ने प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ धारा 316(2), 316(3)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर व तकनीकी संसाधनों के आधार आरोपित धर्मेन्द्र (36) पुत्र सुगरसिंह परिहार निवासी पिनाट आगरा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया।पूछताछ पर आरोपित ने बताया कि नरसिंहगढ़ से ट्रक में लोड की गई सरसों बचनसिंह पुत्र शिवचरणसिंह निवासी बाबरपुर थाना राजखेड़ा धौलपुर राजस्थान र्के इंट के भट्टे पर उतारी थी। पुलिस ने बचनसिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ लाख रुपए कीमती 61 कट्टी सरसों व तीन लाख पचार हजार रुपए नकद जब्त किए। प्रकरण में अन्य फरार आरोपित सहित ट्रक की तलाश की जा रही है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी शिवराजसिंह चैहान, एसआई अभयसिंह, प्रआर.वीरेन्द्र मौर्य, केशवसिंह, दीपक यादव, आर.सुनील मीणा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर